UPTak Baithak Logo

कानपुर निकाय चुनाव: ‘रिवॉल्वर अम्मा’ प्रमिला पांडे की दावेदारी हुई मजबूत, दूसरी बार बनेगीं मेयर?

Kanpur News: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर हलचल फिर से तेज हो गई है. बता दें कि निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण का…

ADVERTISEMENT

कानपुर निकाय चुनाव: ‘रिवॉल्वर अम्मा’ प्रमिला पांडे की दावेदारी हुई मजबूत, दूसरी बार बनेगीं मेयर?
कानपुर निकाय चुनाव: ‘रिवॉल्वर अम्मा’ प्रमिला पांडे की दावेदारी हुई मजबूत, दूसरी बार बनेगीं मेयर?
social share
Google CTA

Kanpur News: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर हलचल फिर से तेज हो गई है. बता दें कि निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण का भी ऐलान कर दिया गया है. कानपुर की बात की जाए तो कानपुर निकाय सीट फिर महिला आरक्षित घोषित की गई है. कानपुर की मेयर सीट को लेकर बीते कई दिनों से हलचल तेज थी. कानपुर भाजपा के कई बड़े नेता इस बार मेयर टिकट के लिए ताल ठोक रहे थे. मगर सभी की नजरे आरक्षण सूची पर थी. ऐसे में जब कानपुर की मेयर सीट आरक्षित घोषित कर दी गई है तो एक बार फिर कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे की उम्मीद फिर से बढ़ गई है.