कानपुर: बंगले के बाहर खड़े थे 2 डॉगी तभी व्यापारी आया और चला दी गोली! एक की मौत, केस दर्ज
Kanpur News: कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां एक व्यापारी ने दो कुत्तों को सिर्फ इसलिए गोली…
ADVERTISEMENT

Kanpur News: कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां एक व्यापारी ने दो कुत्तों को सिर्फ इसलिए गोली मार दी क्योंकि वह उसके बगीचे के पास खड़े थे. गोली लगने से एक कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरा डॉगी घायल हो गया. गुस्साए मोहल्ले वालों ने थाने के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की.
