लेटेस्ट न्यूज़

चोरी करने घर में घुसा था चोर मगर तेज नींद आने पर वहीं सो गया, फिर सुबह जो हुआ हैरान रह जाएंगे

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में चोरों की ही बड़ी फजीहत हो गई. दरअसल यहां 3 चोर एक घर में चोरी को अंजाम देने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में चोरों की ही बड़ी फजीहत हो गई. दरअसल यहां 3 चोर एक घर में चोरी को अंजाम देने के लिए आए. घर में आते ही एक चोर को नींद आ गई. इस दौरान अन्य 2 चोर तो चोरी करने लगे और सारा समान लेकर भाग गए. मगर वह दोनों चोर अपने साथी चोर को नींद से जगाना भूल गए. तीसरा चोर बड़े आराम से घर में सोता रहा. इतने में सुबह हो गई. सुबह जब पड़ोसी आया तब जाकर मामले का खुलासा हुआ.