UPTak Baithak Logo

कच्चे मकान में 2 पंखे और एक कूलर पर आया 24 लाख का बिजली बिल, कानपुर के चंद्रशेखर संग गजब हुआ

कानपुर में एक कच्चे घर में रहने वाले युवक का बिजली बिल ऐसा आया, जिसपर किसी को भरोसा न हो. इस बिजली बिल को देखकर युवक का पूरा परिवार ही नहीं बल्कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Kanpur Viral News: उत्तर प्रदेश का बिजली विभाग पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाओं में बना हुआ है. हाल के दिनों में बिजली कटौती ने प्रदेश के लोगों का जीवन हलकान कर रखा है. इस बीच कानपुर से बिजली विभाग का एक ऐसा कारनामा सामने आया है, जो आपको हैरान कर देगा. फिलहाल बिजली विभाग इस कारनामे की वजह से अपनी ही किरकिरी करा रहा है.