लेटेस्ट न्यूज़

हिंदूवादी नेता धीरज चड्ढा ने सपा MLA नसीम सोलंकी को दी जूते से मारने की धमकी, वायरल हुआ ऑडियो

Kanpur News: कानपुर में सपा विधायक नसीम सोलंकी को दी गई जूते से मारने की धमकी. पुलिस जांच में जुटी.

ADVERTISEMENT

Naseem Solanki
Naseem Solanki
social share
google news

Kanpur News: कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी और नवनिर्वाचित विधायक नसीम सोलंकी को फोन पर जूते मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. धमकी देने वाले धीरज चड्ढा ने खुद को हिंदूवादी नेता बताया है और उन्होंने स्वीकार किया है कि वायरल ऑडियो में उनकी ही आवाज है. धीरज ने कहा कि उन्होंने नसीम सोलंकी से हिंदू क्षेत्रों में अलाव न जलाने पर ऐतराज जताया था. फिर नसीम सोलंकी के कथित जवाब में चिता जलवाने की बात कहने पर धीरज ने उन्हें जूते से मारने की धमकी दी.