लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर की एकता गुप्ता मर्डर मिस्ट्री उलझी, जिम ट्रेनर को लेकर पति राहुल गुप्ता ने किए सनसनीखेज दावे

कानपुर में जिम ट्रेनर द्वारा महिला की हत्या और डीएम परिसर में शव दफनाने के मामले ने प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर सवाल खड़े किए. जानें विस्तार से.

ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur News
social share
Google CTA

Kanpur News: कानपुर में जिम ट्रेनर विमल सोनी द्वारा व्यापारी की पत्नी एकता गुप्ता की हत्या और फिर उसके शव को डीएम कंपाउंड परिसर के पास दफनाने का मामला दिन पर दिन पेचीदा होता जा रहा है. खबर के अनुसार, 24 जून की सुबह से लापता एकता की तलाश में उसके पति राहुल गुप्ता और अन्य लोग ग्रीन पार्क और डीएम आवास पहुंचे थे, जहां उन्हें कर्मचारियों ने जानकारी दी थी कि विमल छुट्टी पर है और अपने पिता की स्वास्थ्य रिपोर्ट दिखाने दिल्ली गया है. इस पर राहुल ने बताया कि डीएम आवास के कर्मचारियों ने उन्हें विमल के भांजे धीरेंद्र का नंबर दिया, जिससे यह साफ हुआ कि डीएम आवास के कर्मचारियों में विमल की अच्छी पहचान थी.