UPTak Baithak Logo

मेरी भाभी को प्रेत बाधा है... Bhabhi से अफेयर के चलते भाई को मारने वाले दिनेश अवस्थी ने क्या बताया?

कानपुर में एक हत्याकांड ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है. एक प्रेम प्रसंग में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर अपने पति की ही हत्या कर दी है. इस केस में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं.

ADVERTISEMENT

कानपुर के देवर-भाभी बागेश्वर धाम से गिरफ्तार (फोटो- आजतक)
कानपुर के देवर-भाभी बागेश्वर धाम से गिरफ्तार (फोटो- आजतक)
social share
Google CTA

Kanpur crime news: कानपुर में एक हत्याकांड ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है. एक प्रेम प्रसंग में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर अपने पति की ही हत्या कर दी है. इस केस में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. पुलिस के अनुसार, खरेसा गांव के दिनेश अवस्थी की हत्या में उसकी पत्नी पूनम उर्फ गुड़िया और उसका छोटा भाई मनोज अवस्थी आरोपी पाए गए हैं. हत्याकांड के आरोप में पकड़े गए मनोज अवस्थी से जब पत्रकारों ने सवाल किए तो वो अब भी अपनी भाभी को बचाता नजर आ रहा है. वह कह रहा है कि उसकी भाभी पर प्रेत बाधा थी, जिसे लेकर वो बागेश्वर धाम गया था.