लेटेस्ट न्यूज़

25 हजार इनामी अपराधी को छुड़ाने थाने पहुंच गए BJP MLA अभितीज सांगा, पुलिस ने जेल भेजकर ही दम लिया

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने 25 हजार इनामी अपराधी को पकड़ा. उसके ऊपर हत्या का प्रयास समेत कई केस दर्ज थे. मगर उसे बचाने के लिए भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा थाने आ पहुंचे और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाने लगे. मगर पुलिस ने आरोपी को जेल भेजकर ही दम लिया.

ADVERTISEMENT

BJP MLA Abhijeet Singh Sanga
BJP MLA Abhijeet Singh Sanga
social share
google news

UP News: कानपुर पुलिस हत्या का प्रयास समेत कई मुकदमों में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी अपराधी को खोज रही थी. कानपुर पुलिस ने उसे दबोच भी लिया और उसे गिरफ्तार भी कर लिया. मगर फिर 25 हजार के इनामी को छुड़ाने के लिए पुलिस के पास खुद भाजपा के विधायक अभिजीत सिंह सांगा जा पहुंचे. भाजपा विधायक अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ थाने आ आए और पुलिस को ही हड़काने लगे. इस दौरान खूब हंगामा हुआ और भाजपा विधायक ने धरना भी दिया. इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों के साथ थाना भी घेर लिया.