लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर रोडवेज से माघ मेले के लिए चलेंगी 270 बसें और 50 शटल बसें, जानिए पूरी डिटेल

महाकुंभ 2025 की सफलता के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज में होने वाले माघ मेले के लिए कानपुर रोडवेज की 270 स्पेशल और 50 शटल बसों की व्यवस्था की है. बसें 24 घंटे चलेगी और श्रद्धालुओं से कोई अतिरिक्त मेला सरचार्ज नहीं लिया जाएगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन के बाद योगी सरकार ने अब प्रयागराज में होने वाले ऐतिहासिक माघ मेले के लिए कमर कस ली है. कानपुर और आसपास के जिलों से संगम नगरी जाने वाले श्रद्धालुओं के सफर को आरामदायक बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के कानपुर रोडवेज को लेकर बड़ा फैसला लिया है. विभाग ने 270 स्पेशल बसों और 50 शटल बसों का बेड़ा तैयार किया है. ये माघ मेले के दौरान चौबीसों घंटे सड़कों पर दौड़ेंगी. सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस बार श्रद्धालुओं से कोई अतिरिक्त मेला सरचार्ज नहीं लिया जाएगा. यानी किराया सामान्य दिनों जैसा ही रहेगा.