कानपुर की काजल किन्नर को मारने वाले आकाश ने सतना जाकर खुद भी दुनिया छोड़ी, नोट में बताई उसको लेकर ये सनसनीखेज बात
UP News: कानपुर के काजल किन्नर और उसके भाई के मर्डर केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. हत्या के आरोपी ने खुद भी दुनिया छोड़ दी है.
ADVERTISEMENT

Kanpur News
UP News: कानपुर में काजल किन्नर और उसके भाई की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. बता दें कि डबल मर्डर के आरोपी ने मध्य प्रदेश के सतना में अपनी जान दे दी है. पुलिस की कई टीम इसकी गिरफ्तारी में लगी हुई थी. मगर आरोपी का शव सतना के एक होटल रूम में मिला है. मृतक के पास से एक नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें उसने सब कुछ बताया है.