3 युवकों से थी करीबियां, प्लास्टिक सर्जरी करवाई….कानपुर में मारी गई काजल किन्नर की कहानी चौंका देगी
UP News: कानपुर पुलिस ने हाल ही में किराए के मकान से काजल किन्नर और उसके भाई का शव बरामद किया था. इस पूरे मामले की कहानी चौंकाने वाली है.
ADVERTISEMENT

Kanpur News
UP News: कानपुर में काजल किन्नर और उसके भाई का शव उनके किराए के घर से बरामद किया गया था. अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. मगर अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है. अब काजल को लेकर कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं. काजल की मां ने काजल के पूर्व प्रेमी आलोक के साथ-साथ, आकाश और हेमराज के खिलाफ भी केस दर्ज करवाया है.