लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर में स्टूडेंट की हत्या करने के बाद ट्यूशन टीचर ने उसके मामा को फोन कर पूछी थी ये बात

उत्तर प्रदेश के कानपुर में टेक्सटाइल व्यवसायी के 17 साल के बेटे की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय युवक कुशाग्र की हत्या उसकी ट्यूशन टीचर रचिता ने अपने बॉयफ्रेंड प्रभात और उसके दोस्त शिवा के साथ मिलकर की थी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में टेक्सटाइल व्यवसायी के 17 साल के बेटे की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय युवक कुशाग्र की हत्या उसकी ट्यूशन टीचर रचिता ने अपने बॉयफ्रेंड प्रभात और उसके दोस्त शिवा के साथ मिलकर की थी. वहीं, अब कुशाग्र की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है. इससे पता चला है कि आरोपी छात्र की सीधे-सीधे हत्या ही करना चाहते थे. रिपोर्ट से पता चला है कि आरोपियों ने फंदा डालकर कुशाग्र का गला घोंट दिया था. इसके बाद बॉडी घसीटने के समय उसके जबड़े पर खरोच आ गई थी. यह पोस्टमॉर्टम कानपुर में कल्याणपुर सीएचसी अस्पताल के डॉक्टर आलोक ओमर ने किया है.