कानपुर में कारोबारी के बेटे को मारने वाली टीचर ने गुमराह करने के लिए लिखा ‘अल्लाह हू अकबर’!
उत्तर प्रदेश के कानपुर में टेक्सटाइल व्यवसायी के 17 साल के बेटे की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय युवक कुशाग्र की हत्या उसकी ट्यूशन टीचर रचिता ने अपने बॉयफ्रेंड प्रभात के साथ मिलकर की थी.
ADVERTISEMENT

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में टेक्सटाइल व्यवसायी के 17 साल के बेटे की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय युवक कुशाग्र की हत्या उसकी ट्यूशन टीचर रचिता ने अपने बॉयफ्रेंड प्रभात के साथ मिलकर की थी. वहीं, कुशाग्र का शव भी ट्यूशन टीचर के घर से बरामद हुआ. इस मामले में एक नई बात सामने आई है. खबर है कि आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी और पत्र में एक जगह ‘अल्लाह हू अकबर’ भी लिख दिया था. बता दें कि युवक की हत्या करने के बाद आरोपियों ने फिरौती मांगकर मामले को उलझाने की कोशिश की थी. इस मामले को लेकर अब समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव का बयान सामने आया है.