लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर: महिला के गिर गए थे ₹13 हजार, दूसरी महिला को मिलें, जानिए फिर क्या हुआ

Kanpur News: कानपुर के एक अस्पताल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल मामला बीते मंगलवार का है. कानपुर के काशीराम अस्पताल में…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Kanpur News: कानपुर के एक अस्पताल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल मामला बीते मंगलवार का है. कानपुर के काशीराम अस्पताल में एक महिला अपने परिजन को दिखाने पहुंची थी. मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान पर्चा बनवाते समय उसके बैग में रखे करीब 13 हजार रुपये वहीं गिर गए और महिला को पता नहीं चला. महिला अपने घर चली गई.

उस दौरान काउंटर पर नाजिया नाम की दूसरी महिला भी खड़ी थी. नाजिया की नजर रुपयों पर पड़ी तो उसने रुपये उठा लिए. महिला ने अपना पर्चा बनवाया और डॉक्टर के पास जाकर उन्हें सारे पैसे दे दिए जो उसे जमीन पर पड़े मिले थे. इस दौरान महिला ने कहा कि पैसे जमीन पर गिरे हुए थे. जिसके भी यह रुपयों हो अगर वह वापस लेने आए तो उसे दे दीजिएगा.

महिला ने कर दिया हंगामा

मिली जानकारी के मुताबिक, जिस महिला के पैसे गिरे थे वह अस्पताल आकर हंगामा करने लगी. इस दौरान उसने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरें भी खंगाल डाले, लेकिन उसके पैसे कहां और कैसे गिरे यह उसे नहीं पता चला.

बताया जा रहा है कि तभी काउंटर से सूचना आई कि नाजिया नाम की महिला ने 13,000 रुपये काउंटर पर जमा कराएं हैं. उसके बाद अस्पताल ने चकेरी थाने की पुलिस को बुलाकर मामले की जांच करवाई. जांच के बाद वह रुपये जिस महिला के थे, उन्हें दे दिए गए. नाजिया की यह इमानदारी फिलहाल अस्पताल में चर्चा का विषय बनी हुई है.

इस पूरे मामले पर डॉ सुदेश गुप्ता सीएमएस काशीराम हॉस्पिटल ने बताया, “ एक महिला मरीज का पर्चा बनते समय पैसे गिर गए थे. उसी दौरान एक दूसरी महिला मरीज जिसका नाम नाजिया है उसको पैसे मिले थे करीब 13 हजार रुपये थे जो उसने काउंटर पर जमा करा दिए थे. चकेरी पुलिस ने जांच कर जिस महिला के रुपये थे उसे सौंप दिए.”

कानपुर: 13,000 फीट ऊपर बर्फ में रहने वाला दुर्लभ हिमालयन गिद्ध कानपुर में मिला, देखें