लेटेस्ट न्यूज़

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, दिल्ली के AIIMS में ली अंतिम सांस

Raju Srivastava News: आखिरकार मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जिंदगी की जंग हार गए. 58 साल के राजू श्रीवास्तव ने बुधवार सुबह एम्स में अंतिम सांस…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Raju Srivastava News: आखिरकार मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जिंदगी की जंग हार गए. 58 साल के राजू श्रीवास्तव ने बुधवार सुबह एम्स में अंतिम सांस ली. राजू श्रीवास्तव के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि कर दी है. राजू के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना ने कहा ‘पूरा परिवार गम से बेहाल हो गया है.’ आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद से उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की गहन देखभाल इकाई में रखा गया था. अभिनेता की उसी दिन एंजियोप्लास्टी हुई थी जिस दिन उन्हें दिल का दौरा पड़ा था.

आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव करीब 15 दिनों तक कोमा में रहे थे. इसके बाद उन्हें होश आ गया था. तब यह उम्मीद जगी थी कि शायद यह लोकप्रिय कलाकार मौत से जंग में विजयी हो जाएं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.

गौरतलब है कि राजू श्रीवास्तव 1980 के दशक के अंत से मनोरंजन जगत में सक्रिय रहे थे. उन्हें 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी. उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय भी किया.

बता दें कि वह ‘बिग बॉस’ सीजन तीन के प्रतियोगियों में से एक थे. राजू श्रीवास्तव फिलहाल उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी थे.

रक्षा मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Raju Srivastav Passed Away: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, “सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार, राजू श्रीवास्तव जी के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है. वे एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद ज़िंदादिल इंसान भी थे. सामाजिक क्षेत्र में भी वे काफ़ी सक्रिय रहते थे. उनके शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. ॐ शान्ति!”

राजू श्रीवास्तव के लिए रूंध गया अन्नू अवस्थी का गला, भावुक होकर कही ये बड़ी बात