लेटेस्ट न्यूज़

पहले फोन पर थानेदार को हड़काया फिर एक साथ किया 4 को सस्पेंड! वायरल IPS झांसी IG आकाश कुलहरि की कहानी

आईजी आकाश कुलहरि ने गुरुवार को मऊरानीपुर थाने का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उनके पास एक फर‍ियादी किसान अपनी पीढ़ा लेकर पहुंचा. किसान की बात सुनकर आकाश कुलहरी ने एसएसपी ऑफ‍िस से ही  ककरबई थानेदार सुरजीत को फोन लगाकर क्लास लगा दी.

ADVERTISEMENT

Akash Kulhari
Akash Kulhari
social share
Google CTA

यूपी के झांसी आईजी आकाश कुलहरी सुर्खियों में बने हुए हैं. आकाश कुलहरी के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं जिसमें वह इंस्पेक्टर को फोनकर फटकार लगाते नजर आ रहे हैं. आईजी आकाश कुलहरी झांसी एसएसपी कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे. इस दौरान उनके पास एक फर‍ियादी किसान अपनी पीढ़ा लेकर पहुंचा. किसान की बात सुनकर आकाश कुलहरी ने एसएसपी ऑफ‍िस से ही ककरबई थानेदार सुरजीत को फोन लगाकर क्लास लगा दी. इस दौरान उन्होंने मिशन शक्ति प्रभारी और दो महिला सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है.