लेटेस्ट न्यूज़

पत्नी को भड़काकर घर छुड़वा चुकी थी पड़ोसन ऊषा फिर रफीक का माथा घूमा और झांसी में कर दिया बड़ा कांड

Jhansi Crime News: झांसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां रफीक नामक एक युवक पर अपनी पड़ोसी महिला की ह्त्या करने का आरोप है. देखें पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

Jhansi Crimem News
Jhansi Crime News
social share
Google CTA

Jhansi Crime News: झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के बरौरी गांव में रविवार को 45 वर्षीय उषा रैकवार का शव घर पर मिलने से हड़कंप मच गया. शुरुआत में यह हत्या का मामला लगा. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई. इसके बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपी ने हत्या का कारण मृतक महिला का उसके घर में दखल देना बताया. पुलिस के अनुसार, आरोपी का कहना है कि मृतक महिला की वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद उसने सबक सिखाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया.