लेटेस्ट न्यूज़

गौरव ने 26 की उम्र में सिविल सेवा को किया पास, सफलता के राज संग गर्लफ्रेंड वाली बात भी बताई

Gorakhpur News: यूपीएससी 2022 में उत्तर प्रदेश के युवाओं का प्रदर्शन शानदार रहा है. सिविल सेवा परीक्षा 2022 में प्रदेश के होनहारों ने अपनी मेधा…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Gorakhpur News: यूपीएससी 2022 में उत्तर प्रदेश के युवाओं का प्रदर्शन शानदार रहा है. सिविल सेवा परीक्षा 2022 में प्रदेश के होनहारों ने अपनी मेधा का डंका बजाय है और युवाओं ने अपनी मेधा के दम पर कामयाबी की नई इबारत लिखी है. यूपी के कई युवाओं ने कामयाबी हासिल की है. इनमें से ही एक नाम गोरखपुर के रहने वाले गौरव त्रिपाठी का है. गोरखपुर के गौरव कुमार त्रिपाठी ने यूपीएससी में 226 वी रैंक हासिल किया है. गौरव ने महज 26 साल की उम्र में सिविल सेवा की परीक्षा पास कर ली है.

बता दें कि गौरव कुमार त्रिपाठी दो बार इंटरव्यू में असफल होने के बाद भी हार नहीं मानी और तीसरी बार में सफलता का परचम लहरा दिया. हिंदी मीडियम से पढ़ाई करने वाले गौरव ने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई राजकीय जुबली इंटर कॉलेज से की है. दो बार मेंस परीक्षा में सफल हुए, लेकिन इंटरव्यू में सफलता नहीं मिली. वर्ष 2020 की परीक्षा में सफल हुए, लेकिन रैंक अच्छी नहीं होने के चलते ज्वाइन नहीं किया. आईएएस बनने का लक्ष्य तय कर फिर से तैयारी में जुट गए. ऑनलाइन कोचिंग शुरू की और तीसरी बार में सफलता हासिल कर लिया.

गर्लफ्रेंड को लेकर कही ये बात

गौरव आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं और उनका दावा है कि दोनों इंजीनियरिंग के साथ-साथ यूपीएससी की भी तैयारी गोरखपुर शहर में रहकर किया. गौरव ने यूपी तक को बताया कि इसके पहले पीसीएस में चयन हो चुका था लेकिन उन्होंने नौकरी को ठुकरा दिया था और आईएएस बनने का लक्ष्य तय किया था. वहीं यूपी तक से खास बात चीत करते हुए गौरव कुमार ने बताया कि वह किताबी कीड़ा नहीं हैं और Vlog भी बनाते हैं. गौरव को तैराकी और संगीत का शौक है. वहीं गर्लफ्रेंड को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि, ‘मेरी जितनी उम्र है उसमें गर्लफ्रेंड होना लाजमी है.’ उन्होंने ये भी बताया कि तैयारी की दिनों में गर्लफ्रेंड का पूरा सपोर्ट उनके साथ रहा है.