लेटेस्ट न्यूज़

72 टन हर साल उत्पादन, लोकल यूथ को रोजगार... गोरखपुर में बने यूपी के पहले ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट में ये है खास

CM Yogi inaugurated the Green Hydrogen Plant in Gorakhpur: सीएम योगी ने गोरखपुर में ग्रीन हाईड्रोजन प्लांट का लोर्कापण करते हुए कहा कि भविष्य की यह ऊर्जा नई रिसर्च और नई मशीनरी से सस्ती हो जाएगी.

ADVERTISEMENT

सीएम योगी ने गोरखपुर में ग्रीन हाईड्रोजन प्लांट का लोर्कापण किया
सीएम योगी ने गोरखपुर में ग्रीन हाईड्रोजन प्लांट का लोर्कापण किया
social share
Google CTA

CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी सोमवार को गोरखपुर में टोरेंट समूह के ग्रीन हाईड्रोजन प्लांट का लोर्कापण किया. इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि ऊर्जा-स्वास्थ्य क्षेत्र, पर्यावरण की रक्षा और आने वाले समय में विभिन्न गंभीर बीमारियों से बचाव में ग्रीन ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. यह प्लांट प्रदूषण से मुक्त ऊर्जा प्राप्ति की दिशा में एक नया प्रयास है. यह उत्तर प्रदेश का पहला और देश का दूसरा प्लांट है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आज इस ग्रीन हाईड्रोजन प्लांट का उद्घाटन हो रहा है.