लेटेस्ट न्यूज़

CM योगी ने अनुप्रिया पटेल की उस बड़ी मांग को माना जिसके पूरे न होने पर आशीष पटेल थे 'नाराज'

UP Political News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहयोगी दल अपना दल (एस) की प्रमुख अनुप्रिया पटेल की मांग को मान लिया है, जिसके बाद पार्टी में बगावत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई है. जानें इस राजनीतिक घटना के मायने.

ADVERTISEMENT

सीएम योगी और अनुप्रिया पटेल (फाइल फोटो)
सीएम योगी और अनुप्रिया पटेल (फाइल फोटो)
social share
Google CTA

UP Political News: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सियासी संतुलन साधने का काम शुरू कर दिया है. बता दें कि मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (सोनेलाल) की एक अहम मांग को स्वीकार कर लिया है. दरअसल, यह मामला तब शुरू हुआ जब जुलाई महीने में अपना दल (एस) से बगावत कर विजेंद्र प्रताप सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि पार्टी के नौ विधायक उनके साथ हैं और जल्द ही पार्टी में बड़ी टूट होगी. इस बगावत के तुरंत बाद, अनुप्रिया पटेल की पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा था.