PM मोदी आज गोरखपुर-वाराणसी का करेंगे दौरा, पूर्वांचल को मिलेगी करोड़ों रुपये की ये सब सौगात
PM Modi UP Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7-8 जुलाई को चार राज्यों की यात्रा पर जाएंगे. इसी क्रम में पीएम मोदी आज यानी 7 जुलाई…
ADVERTISEMENT

PM Modi UP Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7-8 जुलाई को चार राज्यों की यात्रा पर जाएंगे. इसी क्रम में पीएम मोदी आज यानी 7 जुलाई को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2:30 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे, जहां वे गीता प्रेस, गोरखपुर के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में भाग लेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेनों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. प्रधानमंत्री शाम करीब 5 बजे वाराणसी पहुंचेंगे, जहां वे एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे.
