इंटरकास्ट मैरिज, रेप और फिर जहर...! लखनऊ में महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ ससुराल में जो हुआ, सुनकर कांप उठेंगे आप
Lucknow Female Sub Inspector News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करने वाला एक मामला सामने आया है. यहाँ प्रयागराज में तैनात एक महिला दरोगा ने अपने ससुर पर जबरन दुष्कर्म करने और पति पर जानलेवा हमले करने के गंभीर आरोप लगाए हैं.
ADVERTISEMENT

Lucknow Female Sub Inspector News (Photo: AI Generated))
UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करने वाला एक मामला सामने आया है. यहाँ प्रयागराज में तैनात एक महिला दरोगा ने अपने ससुर पर जबरन दुष्कर्म करने और पति पर जानलेवा हमले करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला सब-इंस्पेक्टर का आरोप है कि खाकी वर्दी में होने के बावजूद स्थानीय पुलिस उसकी कोई फरियाद नहीं सुन रही है और वह न्याय के लिए भटक रही है. इस मामले के तूल पकड़ने के बाद अब पुलिस के अधिकारी एक्शन में आते दिख रहे हैं. काकोरी के एसीपी (ACP) शकील अहमद ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला दरोगा की तहरीर मिल चुकी है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है, जिसके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
