गोरखपुर के छात्र दीपक गुप्ता को सिर में नहीं लगी गोली तो कैसे हुई मौत? SSP राज करन नय्यर के बयान से आया बड़ा ट्विस्ट
Gorakhpur Crime News: गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में NEET की तैयारी करने वाले छात्र दीपक गुप्ता (19) की हत्या मामले में पुलिस का लेटेस्ट बयान सामने आया है. जानें SSP राज करन नय्यर ने क्या बताया.
ADVERTISEMENT

Gorakhpur Crime News
Gorakhpur Crime News: गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में NEET की तैयारी करने वाले छात्र दीपक गुप्ता (19) की हत्या के बाद सनसनी मची हुई है. अब तक बताया गया था कि आरोपी पशु तस्करों ने छात्र के मुंह में गोली मारकर हत्या की थी. मगर अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करण नय्यर के लेटेस्ट बयान के बाद मामले में ट्विस्ट आ गया है. एसएसपी ने बताया कि पशु तस्करों की गाड़ी से टक्कर लगने के बाद एक युवक की मौत हुई है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच टीमें बनाई हैं और आरोपियों की तलाश में जुट गई है. फिलहाल 2 आरोपी पकड़ लिए गए हैं.
