लेटेस्ट न्यूज़

गोरखपुर में NEET की तैयारी कर रहे छात्र दीपक गुप्ता की निर्मम हत्या के बाद सामने आया CM योगी का पहला रिएक्शन

Gorkhpur News: गोरखपुर में NEET की तैयारी कर रहे छात्र दीपक गुप्ता (19 वर्ष) की पशु तस्करों द्वारा निर्मम हत्या के बाद बवाल मचा हुआ है. इस मामले में अब सीएम योगी का रिएक्शन सामने आ गया है.

ADVERTISEMENT

CM Yogi review meeting
सीएम योगी
social share
Google CTA

Gorakhpur News: गोरखपुर के पिपराइच थानाक्षेत्र में NEET की तैयारी कर रहे छात्र दीपक गुप्ता (19 वर्ष) की पशु तस्करों द्वारा निर्मम हत्या के बाद बवाल मचा हुआ है. बता दें कि आरोपियों ने दीपक के मुंह में गोली मारकर हत्या की थी. इस मामले में अब सीएम योगी का पहला रिएक्शन सामने आ गया है. सीएम योगी ने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी के आदेश पर गोरखपुर के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. इस बीच सभी वरिष्ठ अधिकारी पीड़ित परिवार से संवाद कर रहे हैं.