लेटेस्ट न्यूज़

गोरखपुर में NEET छात्र दीपक को तस्करों ने मुंह में गोली मार फेंका फिर ऐसा बवाल भड़का कि SP जितेंद्र श्रीवास्तव हुए घायल

UP News: यूपी के गोरखपुर में जबरदस्त तवान बना हुआ है. यहां पशु तस्करों ने 19 साल के छात्र की हत्या की है. इसके बाद ग्रामीण और परिजन भड़क गए हैं. एसपी और दारोगा को भी लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा है.

ADVERTISEMENT

Gorakhpur, Gorakhpur News, Gorakhpur crime news, Gorakhpur viral news, Gorakhpur crime, Gorakhpur police, up news, गोरखपुुर, गोरखपुुर न्यूज, गोरखपुुर पुलिस, गोरखपुुर पुलिस, गोरखपुुर एसपी, यूपी न्यूज
Gorakhpur News (पुलिस पर पथराव करते लोग-मृतक छात्र दीपक गुप्ता का फोटो)
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां 19 साल के छात्र दीपक गुप्ता को पशु तस्करों ने गोली मार दी. गोली छात्र के मुंह में मारी गई है. छात्र गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. इस हत्याकांड के बाद लोग भड़क गए हैं. गुस्साएं परिजनों और ग्रामीणों ने घटना के विरोध में जमकर पथराव किया है. इस दौरान कई बार पुलिस और ग्रामीणों के बीच टकराव भी हुआ है. फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है.