लेटेस्ट न्यूज़

गोरखपुर की IAS बेटी ने चमोली में किया शानदार काम, PM मोदी के हाथों मिला ये अवॉर्ड

UP News Hindi: मूल रूप से गोरखपुर शहर की मैत्रीपुरम कॉलोनी निवासी IAS स्वाति भदौरिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मानित हुई हैं. चमोली जिले…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP News Hindi: मूल रूप से गोरखपुर शहर की मैत्रीपुरम कॉलोनी निवासी IAS स्वाति भदौरिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मानित हुई हैं. चमोली जिले में तैनात स्वाति भदौरिया को भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना नमामि गंगे को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए ‘प्राइम मिनिस्टर एक्सीलेंस अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन 2020’ से सम्मानित किया गया है. स्वाति भदौरिया वर्तमान में गढ़वाल मंडल की विकास निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं.