जिस गोरखनाथ मंदिर के महंत हैं CM योगी, उसे मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) को बम से उड़ाने की धमकी…
ADVERTISEMENT

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए और हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस फौरन अलर्ट हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी.