लेटेस्ट न्यूज़

गोरखपुर में रविवार को वनटांगिया समाज के साथ दिवाली मनाएंगे CM योगी, देंगे 153 करोड़ की सौगात

गोरखपुर में रविवार को वनटांगिया समाज के लोगों के साथ दीप पर्व मनाने आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले को करीब 153 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार भी देंगे.

ADVERTISEMENT

uptak
uptak
social share
Google CTA

Gorakhpur News: गोरखपुर में रविवार को वनटांगिया समाज के लोगों के साथ दीप पर्व मनाने आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले को करीब 153 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार भी देंगे. वनटांगिया गांव में आयोजित होने वाले दीपोत्सव समारोह के दौरान ही सीएम जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के गांवों से संबंधित 91 करोड़ रुपये के 32 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे. इस दौरान उनके हाथों 62 करोड़ रुपये की लागत वाली 20 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी होगा. कार्यक्रम स्थल पर कई विभागों की तरफ से स्टाल लगाकर शासन की जनहित वाली योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी.