UPTak Baithak Logo

पटना जाने को बोल बनारस क्यों गया हरीश? स्कूटी से छोड़कर आई थी संचिता, प्रेम कहानी का दुखद अंत

Gorakhpur News: एक दूसरे से बेइंतहा प्‍यार. दो साल पहले शादी और फिर सुसाइड. गोरखपुर के मनोचिकित्सक के दामाद और बेटी के सुसाइड की घटना को सुनकर हर कोई सन्न है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Gorakhpur News: एक दूसरे से बेइंतहा प्‍यार. दो साल पहले शादी और फिर सुसाइड. गोरखपुर के मनोचिकित्सक के दामाद और बेटी के सुसाइड की घटना को सुनकर हर कोई सन्न है. दोनों में बेइंतहा प्‍यार था. प्‍यार परवान चढ़ा तो दो साल पहले दोनों ने शादी कर ली. इसके बाद अनेक ख्‍वाब भी देखे. मगर अंजाम इतनी जल्‍दी मौत के रूप में सामने आएगा, ये किसी ने भी नहीं सोचा था. मनोचिकित्‍सक के दामाद ने वाराणसी के सारनाथ के होटल में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. जब सारनाथ पुलिस की कॉल मनोचिकित्‍सक के मोबाइल पर आई, तो बेटी ने भी छत से कूदकर जान दे दी. मनोचि‍कित्‍सक ने उनके दामाद के नौकरी जाने से परेशान होकर सुसाइड के सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट को झुठला दिया है.