UPTak Baithak Logo

11वीं से था प्रेम, हरीश और संचिता ने साथ ही खत्म कर ली जिंदगी! पति-पत्नी की ये कहानी रुला देगी

UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी और गोरखपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि वाराणसी में पति जबकि गोरखपुर में पत्नी ने आत्महत्या कर ली है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी और गोरखपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि वाराणसी में पति जबकि गोरखपुर में पत्नी ने आत्महत्या कर ली है. पति-पत्नी की मौत के बाद से दोनों ही परिवारों में दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के मवाईयां में अटल नगर कॉलोनी में एक होम स्टे में रुके पटना (बिहार) के रहने वाले 28 वर्षीय हरीश बगेश ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली, तो वहीं गोरखपुर में अपने मायके में रुकी उसकी पत्नी संचिता शरण ने छत से कूदकर मौत को गले लगा लिया.