लेटेस्ट न्यूज़

गोरखपुर: पत्नी ने करवाई पति की हत्या? प्रेमी ने गला रेत कर हत्या करते समय ली सेल्फी, जानें

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस ने हत्‍या के एक मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है. दरअसल यहां बीते दिनों राजमिस्‍त्री का काम…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस ने हत्‍या के एक मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है. दरअसल यहां बीते दिनों राजमिस्‍त्री का काम करने वाले एक युवक की गला रेत कर हत्या की गई थी. अब पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि युवक की हत्या के पीछे उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी का ही हाथ था. मिली जानकारी के मुताबिक, पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिल अपने पति की हत्या की साजिश रची और फिर प्रेमी से हत्या करवा दी. हैरानी की बात यह भी है कि युवक की गला रेत कर हत्या करते समय हत्यारों ने सेल्फी भी ली. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.