लेटेस्ट न्यूज़

आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण की धीमी गति से सीएम योगी नाराज, जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज

दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक में कानून व्यवस्था और विकास…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों के बारे में चर्चा की. इस दौरान आयुष विश्वविद्यालय (Ayush University) का निर्माण कार्य धीमी गति से होने को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई.

उन्होंंने कहा कि इस मामले में जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए. उल्लेखनीय है कि यह उत्तर प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय है. उन्होंने गो तस्करी को पूरी तरह से रोकने की भी हिदायत दी है.

प्रगतिशील किसानों को करें सम्मानित

बैठक में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली. इस दौरान इलेक्ट्रिक बस चलाने की योजना के सफल होने की जानकारी मुख्यमंत्री को अधिकारियों द्वारा दी गई.

अधिकारियों ने और इलेक्ट्रिक बस चलाने की जरूरत बताई. मुख्यमंत्री ने इस मामले में सकारात्मक आश्वासन दिया है. उन्होंने प्रदेश के अन्य जिलों में गन्ना की खेती के बारे में अधिकारियों से चर्चा की. उन्होंने कहा कि अच्छा करने वाले कृषकों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए. निवेश बढ़ाने के लिए प्रयास करने को कहा.

मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाते हुए गो तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश एसएसपी को दिया. नशामुक्ति की दिशा में काम करने का निर्देश भी उन्होंने दिया. अधिकारियों की ओर से नशामुक्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई.

बैठक में मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी, डीआइजी जे रविन्दर गौड, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, एसएसपी गौरव ग्रोवर, जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह, नगर आयुक्त अविनाश सिंह और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

BAMS परीक्षा में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, CM योगी गंभीर! जांच करने आगरा पहुंची एसटीएफ