UPTak Baithak Logo

गोरखपुर: पति ने पत्नी पर चढ़ाई कार, मां को बचाने गए बेटे को पिता ने रौंदा, हुई मौत

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, यहां हैवानियत की सभी हद पार करते…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, यहां हैवानियत की सभी हद पार करते हुए एक शख्स ने अपने ही पत्नी के ऊपर कार चढ़ा दी. आरोप है कि घटना को देख मां को बचाने के लिए पहुंचे बेटे को भी उसके पिता ने कार से रौंद दिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई. खबर है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. वहीं, अब मृतक की बहन की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.