लेटेस्ट न्यूज़

Gonda Minor Exploitation Case: गोण्डा में हैवानियत: जमानत पर छूटे आरोपी ने नाबालिग का वीडियो वायरल कर दी जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार

Gonda News: गोंडा के खरगूपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पहले पॉक्सो एक्ट में जेल जा चुका था और जमानत पर छूटने के बाद फिर से पीड़िता को प्रताड़ित कर रहा था.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

गोण्डा: उत्तर प्रदेश पुलिस की खरगूपुर थाना पुलिस ने आपराधिक धमकी देने तथा अश्लील वीडियो वायरल कर मानहानि करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर आनंद कुमार राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई.