लेटेस्ट न्यूज़

एक नहीं दो दिन तक रहेगी राम नवमी की छुट्टी, सीएम योगी ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

Ram Navami 2026 Holiday: योगी सरकार ने रामनवमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और जनभावना को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. प्रदेश में अब 26 मार्च के साथ-साथ 27 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा.

ADVERTISEMENT

CM Yogi
CM Yogi
social share
google news

Ram Navami 2026 Holiday: सीएम योगी ने रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है. इस साल रामनवमी की छुट्टी एक नहीं दो दिन की रहने वाली है. इसका ऐलान खुद सीएम योगी ने जनभावना को देखते हुए किया है. ऐसे में अब पहले से घोषित 26 मार्च की छुट्टी के साथ-साथ अब 27 मार्च को भी पूरे प्रदेश में अवकाश रहेगा.