लेटेस्ट न्यूज़

हरीश राणा को तिलक लगाने वालीें ब्रह्माकुमारी रूपा दीदी कैमरे पर आईं, कहानी बताते हो गईं इमोशनल

13 साल कोमा में रहने वाले हरीश राणा की भावुक विदाई. ब्रह्माकुमारी रूपा दीदी ने तिलक लगाकर कहा- 'सबको माफ कर उड़ जाओ'. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मिली मुक्ति.

ADVERTISEMENT

social share
google news

13 साल तक कोमा की दुनिया में संघर्ष करने वाले बीटेक छात्र हरीश राणा की अंतिम विदाई का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में गाजियाबाद की ब्रह्माकुमारी रूपा दीदी हरीश को तिलक लगाते हुए और 'कार्मिक अकाउंट' क्लियर कर शांत मन से विदा होने की प्रेरणा देते हुए नजर आ रही हैं. सुप्रीम कोर्ट द्वारा 'पैसिव यूथेनेशिया' की अनुमति मिलने के बाद, हरीश ने 24 मार्च 2026 को अंतिम सांस ली और आज 25 मार्च को दिल्ली के ग्रीन पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया.