Gonda News: गोंडा दौरे पर कल सीएम योगी, विकास परियोजनाओं की प्रगति पर होगी हाई-लेवल समीक्षा बैठक
CM Yogi Gonda Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 जून को गोंडा में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे. मंडलायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में देवीपाटन और बस्ती मंडल के अधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. प्रशासन ने दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं और सभी विभागों से प्रगति रिपोर्ट मांगी गई है.
ADVERTISEMENT

गोंडा दौरे पर कल सीएम योगी; विकास परियोजनाओं की प्रगति पर होगी हाई-लेवल समीक्षा बैठक
Yogi Adityanath Gonda Tour: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 जून को एक बार फिर गोंडा दौरे पर आ रहे हैं, महज 13 दिनों के भीतर यह उनका दूसरा गोंडा दौरा होगा. मुख्यमंत्री देवीपाटन और बस्ती मंडल के लोक निर्माण विभाग (PWD) के पुराने विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा नई परियोजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे.