नोएडा में 28000 रुपये के नए ग्रेड की मांग पर अड़े मजदूर, यूपी Tak के कैमरे पर ये कहा
नोएडा के सेक्टर-57 में श्रमिक वेतन और ग्रेड विवाद को लेकर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं. मजदूरों का आरोप है कि उन्हें 17,000 की जगह केवल 13,900 रुपये मिल रहे हैं, जबकि उनकी मांग 28,000 के नए ग्रेड की है.
ADVERTISEMENT
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर-57 में मजदूरों का आक्रोश अब उग्र आंदोलन में बदल चुका है. वेतन और ग्रेड निर्धारण में हो रही कथित धांधली के खिलाफ महिला और पुरुष श्रमिक एक साथ लामबंद हो गए हैं. प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि जब तक उनकी ग्रेडिंग और सैलरी की विसंगतियां दूर नहीं होतीं, वे पीछे नहीं हटेंगे.