लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा में 14 मजदूरों की मौत की खबर निकली फर्जी, यूपी पुलिस ने Fact Check कर फायरिंग वाले दावे पर ये कहा

नोएडा पुलिस ने सोशल मीडिया पर 14 मजदूरों की मौत और फायरिंग की खबर का खंडन किया है. पुलिस ने इसे भ्रामक बताया और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

UP Police Noida Protest Fact Check
UP Police Noida Protest Fact Check
social share
google news

UP Police Noida Protest Fact Check: नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर फैल रही फायरिंग और मौतों की खबर को नोएडा पुलिस ने पूरी तरह झूठा और भ्रामक करार दिया है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कहीं भी कोई फायरिंग नहीं हुई है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है.