लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा में सैलरी हाइक को लेकर भारी बवाल... मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

ADVERTISEMENT

नोएडा के सेक्टर-62 और फेज-2 में वेतन वृद्धि को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन उग्र हो गया है. 20000 सैलरी और ओवरटाइम भुगतान की मांग को लेकर श्रमिक सड़कों पर हैं.

social share
google news

नोएडा में औद्योगिक इकाइयों के बाहर मजदूरों का आंदोलन अब बेहद उग्र हो गया है. महंगाई के इस दौर में पुराने वेतन पर काम करने को मजबूर कर्मचारी अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं. स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है, लेकिन मजदूरों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है.