लेटेस्ट न्यूज़

11000 देते हैं और झूठ बोलवाते हैं 25000 का... नोएडा में मजदूरों ने बताया कंपनियों का फर्जीवाड़ा, बोले 4 साल से...

नोएडा के सेक्टर-62 में वेतन वृद्धि को लेकर श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है. श्रमिकों का आरोप है कि 4 साल से सैलरी नहीं बढ़ी है और हक मांगने पर नौकरी से निकाल दिया जाता है. पूरे इलाके में भारी जाम और तनाव की स्थिति है.

ADVERTISEMENT

Noida Workers Protest
Noida Workers Protest
social share
google news

उत्तर प्रदेश के नोएडा में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. सेक्टर-62 और आसपास के इलाकों में हजारों की संख्या में श्रमिक अपनी कंपनियों से बाहर निकलकर सड़कों पर बैठ गए हैं. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कंपनियां उनसे झूठ बोलवाती हैं और जायज हक मांगने पर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है.