लेटेस्ट न्यूज़

अमरोहा में एक ही दिन निकाह के लिए संभल और मुरादाबाद से पहुंचे दूल्हे, मचा बवाल फिर दुल्हन ने किसे चुना?

अमरोहा के कैलसा बाईपास पर एक दुल्हन के लिए दो बारातें पहुंचने से हंगामा हो गया. पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन की रजामंदी से संभल के दूल्हे के साथ निकाह संपन्न हुआ.

ADVERTISEMENT

Amroha News
Amroha News
social share
Google CTA

अमरोहा जिले के कैलसा बाईपास स्थित एक बैंक्वेट हॉल में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक ही तारीख पर दो अलग-अलग दूल्हे बारात लेकर निकाह के लिए पहुंच गए. मुरादाबाद और संभल के बारातियों के बीच हुए इस विवाद ने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया, जिसके बाद मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी.