Gonda Political News: गोण्डा के कैसरगंज में बृजभूषण शरण सिंह का भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Gonda News: गोंडा के कैसरगंज क्षेत्र में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आगमन पर समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और पूरे क्षेत्र में जोरदार नारेबाजी से माहौल उत्सव जैसा बन गया.
ADVERTISEMENT

Gonda News: कैसरगंज क्षेत्र में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया, जब बृजभूषण शरण सिंह के आगमन पर सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा. समर्थकों ने जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया और पूरे इलाके में गगनभेदी नारों की गूंज सुनाई दी. पूर्व सांसद के कैसरगंज पहुंचते ही लोगों का उत्साह चरम पर नजर आया.