लेटेस्ट न्यूज़

Barabanki news: ई-रिक्शा से गिरा 5 लाख के जेवरों से भरा बैग, 30 मिनट में पुलिस ने किया बरामद, महिला को मिला खोया सामान

Barabanki e-rickshaw accident: बाराबंकी में पुलिस की तत्परता से ई-रिक्शा से गिरा 4-5 लाख रुपये के जेवरों से भरा बैग मात्र 30 मिनट में बरामद कर महिला को सुरक्षित लौटा दिया गया. इस कार्रवाई के बाद पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना हो रही है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Barabanki e-rickshaw accident: जनपद बाराबंकी में पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है, जहां ई-रिक्शा से गिरा लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग मात्र 30 मिनट के भीतर बरामद कर महिला को सुरक्षित लौटा दिया गया. जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 को थाना जैदपुर क्षेत्र के भानमऊ निवासी रहीसा बानो, पत्नी मोहम्मद आसिफ, अपने मायके सहादतगंज थाना मसौली से ई-रिक्शा के माध्यम से अपने घर लौट रही थीं.