लेटेस्ट न्यूज़

इधर सड़कों पर उतरे नोएडा के मजदूर तो अखिलेश यादव ने भी कह दी ये विस्फोटक बात

नोएडा में मजदूरों के उग्र प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों का एटीएम भर रही है और मजदूरों का शोषण कर रही है.

ADVERTISEMENT

 Akhilesh Yadav
UP News
social share
google news

उत्तर प्रदेश का नोएडा इस वक्त सुलग रहा है. वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों श्रमिकों का गुस्सा अब बेकाबू हो चुका है. फेज-2 में शुरू हुई तोड़फोड़ और आगजनी की लपटें शहर के कई हिस्सों में महसूस की जा रही हैं. लेकिन इस धुएं के बीच अब सियासी चिंगारी भी लग गई है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है.