लेटेस्ट न्यूज़

Sitapur News: सीतापुर के 56 गांव अंधेरे में! बिजली संकट से परेशान किसानों का अल्टीमेटम, 27 अप्रैल को बड़ा आंदोलन

Sitapur farmers protest: सीतापुर के महोली क्षेत्र के 56 गांवों में बिजली संकट को लेकर किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. नया विद्युत उपकेंद्र बनाने की मांग करते हुए चेतावनी दी गई कि 26 अप्रैल तक समाधान नहीं हुआ तो 27 अप्रैल को पैदल मार्च किया जाएगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Sitapur farmers protest: संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले महोली तहसील के 56 गांवों की गंभीर बिजली समस्या को लेकर किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है. यह मामला बड़ागांव क्षेत्र से जुड़ा है, जहां लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित रहने और लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है.