नोएडा के जेवर एयरपोर्ट पर होने जा रही है हजारों पदों पर बड़ी भर्ती, 10वीं-12वीं पास युवा कर सकते हैं अप्लाई
Jewar Airport Recruitment 2026: नोएडा के जेवर एयरपोर्ट पर 2400 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार ग्राउंड स्टाफ, लोडर और कार्गो एग्जीक्यूटिव जैसे पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

Jewar Airport Recruitment 2026: अगर आप भी अपनी 10वीं या 12वीं की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और एक बढ़िया नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है. आपको बता दें कि नोएडा में नए बने जेवर एयरपोर्ट पर कई पदों पर बड़ी भर्ती निकाली गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यहां लोडर, एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव जैसे पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और इसके माध्यम से कुल 2400 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जेवर एयरपोर्ट की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में इसके पहले चरण का उद्घाटन किया है और अब यहां जल्दी ही उड़ानें शुरू की जाएंगी. इसी वजह से अब यहां नई नौकरियां निकाली जा रही हैं.