लेटेस्ट न्यूज़

ग्रेटर नोएडा में नितिन नागर को गोलियों से भूनने वाले मोनू का पुलिस ने कर दिया ये हाल, अब जीवन भर पछताएगा

ADVERTISEMENT

Greater Noida Monu Encounter: ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में नितिन नागर की हत्या के मुख्य आरोपी मोनू का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है. आधी रात हुई मुठभेड़ में मोनू के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानें दिनदहाड़े हुए इस मर्डर और पुलिस की जवाबी कार्रवाई की पूरी डिटेल.

social share
Google CTA

Greater Noida Monu Encounter: ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में दिन दहाड़े हुई नितिन नागर की हत्या के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया. नितिन नागर को गोली मारकर हत्या कर दहशत फैलाने वाले मुख्य आरोपी मोनू को पुलिस ने आधी रात हुई एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. सरेआम मर्डर का वीडियो वायरल होने के बाद सवालों के घेरे में आई पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए न सिर्फ दो नामजद आरोपियों को दबोचा बल्कि एनकाउंटर में मुख्य आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया.