लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा : फोन नहीं उठा रही थी सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील, बहन ने घर जाके देखा तो बाथरूम में मिला शव

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida News) में सुप्रीम कोर्ट के महिला वकील की खून से लथपथ डेड बॉडी मिलने से हड़कंप…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida News) में सुप्रीम कोर्ट के महिला वकील की खून से लथपथ डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया. मामला थाना सेक्टर 20 की है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी गई है. महिला के पति पर हत्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

घर पर मिला महिला वकील का शव

दरअसल, 61 वर्षीय सुप्रीम की वकील रेनू सिन्हा नोएडा सेक्टर 30 स्थित अपने घर में रहती थी. रविवार को रेनू से उनकी बहन मिलने पहुंची. रेनू उनका फोन पिछले दो दिनों से नहीं उठा रहीं थीं. घर बंद देख महिला वकील की बहन को कुछ अनहोनी होने की आशंका हुई. जब दरवाजा तोड़ कर देखा गया तो महिला वकील का शव घर के बाथरुम में पड़ा मिला, जिसे देख सबके होश उड़ गए. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि महिला वकील का शव खून से लथपथ था, कान से खून निकलने की बाते सामने आ रही है.

पति को तलाश रही पुलिस

फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. वहीं महिला वकील के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि रेनू के पति उसकी हत्या की है. पति फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस पुलिस जुट गई है. बताया जा रहा है की ज्यादा खून निकलने से मौत हुई है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.