लेटेस्ट न्यूज़

हमीरपुर: प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, लाश लगाई ठिकाने, फिर कहानी में आया ट्विस्ट

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर (Hamirpur News) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां प्रेम प्रसंग के चलते…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर (Hamirpur News) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी. फिर शव को ट्रैक्टर में लादकर सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया. पुलिस को बताया कि पति की गड्ढे में गिरने से मौत हो गई है. लेकिन उसकी करतूत CCTV में कैद हो गई, जिसके चलते पत्नी पुलिस की गिरफ्त में आ गई. दरअसल, शव को ले जाने और उसे फेंकने की पूरी वारदात CCTV में रिकॉर्ड हो गई.

प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतारा

बता दें कि कुरारा कस्बे के बेरी रोड पर शनिवार की देर रात 37 वर्षीय युवक की हत्या करके फेंकी गई लाश की गुत्थी पुलिस ने कुछ ही घंटे में सुलझा दी. पुलिस ने इस सिलसिले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है. दरसल, 35 साल के कामता कबीर की लाश आज सुबह कुरारा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पड़ी मिली थी. मृतक की पत्नी अंजू कबीर ने पुलिस थाने में सूचना दी थी कि उसका पति शराब पीने का आदी था. रात में नशे की हालत में गड्ढे में गिरने से उसकी मौत हो गई है. लेकिन पहली ही नजर में पुलिस को यह मामला संदिध लगा. इसीलिए पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरे चेक किए तो सारा सच सामने आ गया.

ऐसे खुली पोल

पुलिस के मुताबिक, अंजू ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति कामता की पीटकर हत्या कर दी थी. फिर उसके शव को ट्रैक्टर में लेकर सड़क किनारे फेंक दिया. सुबह कामता की लाश पानी भरे गड्ढे में मिली. सामने आए CCTV  फुटेज में दिखाया गया कि कैसे चलते ट्रैक्टर से शव को सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में फेंका गया. इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने मृतक कामता की पत्नी अंजू और उसके प्रेमी वीरेंद्र कोरी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया.

पुलिस ने किया ये खुलासा

वहीं इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए मायाराम वर्मा, ‘ASP हमीरपुर ने बताया कि, ‘बेरी रोड में आज सुबह एक व्यक्ति का शव सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में पड़ा मिला था. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो वो कुरारा कस्बे का रहने वाला कामता कबीर का निकला. कामता किराये पर अपना ट्रैक्टर चलवाता था. वो निजी घर में पत्नी अंजू और चार बच्चो के साथ रहता था. पति की लाश मिलने की सूचना पर थाने पहुंची मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति कामता शराब पीने का आदी था. उसने कहा कि रात में नशे की हालत में वो गड्ढे में गिर गया होगा और उसकी मृत्यु हो गई होगी. पुलिस को ये मामला पहले से संदिग्ध लग रहा था जांच की सारी सच्चाई सामने आ गई.’